हमारा देश हमारी उम्मीद हैं और हमारा गर्व भी–अमन मणि त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजगंज–:

 

आजादी की 75वी वर्षगांठ पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने जहॉ नगर पालिका कार्यालय, राजकीय कन्या इन्टर कालेज,मदरसा मकतब जामिया अरबिया सिराजुल उलूम तथा जी0यन0 मार्केट में ध्वजारोहण किया वही नौतनवा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान ने मॉडल प्राथमिक पाठशाला,सिटी हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर नौतनवा, व्हाइट हाउस द मैरेज हाल में राष्ट्रध्वज फहराकर सभी अतिथि गांधी चौक पर देश की आन,बान व शान के प्रतीक जिले के सबसे ऊंचे व बड़े ध्वजारोहण के गवाह बने।कार्यक्रम में यन0सी0 सी0 कैडेटों के पैरों की थाप व रंग- बिरंगी रोशनी से गांधी चौक का वातावरण देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया।
गांधी चौक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा बिधायक मान0 *अमन मणि त्रिपाठी* रहे उनके साथ उनकी धर्मपत्नी *आसीन त्रिपाठी*, *गुड्डू खान* व *नायला खान* कार्यक्रम में ऐतिहासिक राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दिया।
*मुख्य अतिथि* ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पण कर भारत माँ को स्वतंत्रता दिलाने वाले असंख्य बलिदानी सपूतों को कोटि – कोटि नमन, हमारा देश हमारी उम्मीद हैं और हमारा गर्व भी।
इस अवसर पर *पालिका अध्यक्ष* ने कहा कि “आज देश हमारा नई दिशा व दशा तय कर रहा हैं कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी हमारे देश के विकाश की रफ्तार धीरे-धीरे ही सही बढ़ रहा हैं,ऐसा विकाशशील देश दूसरा हो ही नही सकता।
*पूर्व अध्यक्ष* ने कहा कि “माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को शत-शत नमन। नया भारत, नई ऊर्जा नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बीरेन्द्र कुमार राव,जलकल अभियंता सुरेंद्र यादव,शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, बृजेश मणि त्रिपाठी,डॉ0 मनीष सिंह,रंजन पाण्डेय, प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़, अशलान खान, सद्दाम हुसैन, सुलेखा तिवारी,अफजाल अहमद, अतीक अहमद,खुर्शेद आलम,गोलू के रिटायर्ड सेना के जवान हरि बहादुर गुरुंग, डमर बहादुर गुरंग के अलावा सभासद गण एवं पालिका कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *