मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐक्शन मूड में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार —–
जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार
मोतिहारी: मुख्यमंत्री बिहार एकबार फिर ऐक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। जनता के दुःख दर्द से वाकिफ होने के लिए, दुःख दर्द को दूर करने के लिए,अपने को जनता के बिल्कुल करीब रखने के लिए उन्होंने लम्बे अरसे बाद फिर से”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम की शुरुआत 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को करने जा रहे हैं।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य सचिव, बिहार द्वारा आज वीसी के माध्यम से बिहार के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के जनता दरबार के साथ हीं मद्य निषेध पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनता दरबार में वही लोग शामिल हो सकेंगे जिनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा।
मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जन शिकायत कोषांग को क्रियाशील कर लिया जाये। जनता दरबार के दिन सभी पदाधिकारियों का मोबाइल चालू रहना चाहिए।इसी क्रम में उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर और ईमेल जल्द-से-जल्द भेजने का निर्देश दिया।
मद्य निषेध की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द-से-जल्द मद्य निषेध से संबंधित केस का डिस्पोजल कराया जाये। शराबबंदी में जप्त वाहनों की नीलामी शीघ्र कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले की गाड़ी जप्त नहीं किया जायेगा बल्कि चालक पर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *