भभूआ नगर परिषद में घोटाले की जांच कराने की गुहार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

पटना: अभी-अभी जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भभूआ नगरपरिषद में करोड़ों के घोटाले की जानकारी देते हुए निगरानी से जांच कराने की मांग जनता दरबार में आये एक व्यक्ति ने की है।
बताते चलें कि सोमवार को लगने वाले जनता दरबार में आज मुख्यमंत्री खाद्य आपूर्ति,समाज कल्याण, कृषि,नगर विकास,लघु सिंचाई, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की शिकायतें सुन रहे हैं। शिकायतें सुन कर अधिकारियों को समस्या के समाधान/ शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दे रह थे। इसी दरम्यान एक व्यक्ति ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि भभूआ नगरपरिषद में करोड़ों का घोटाला हुआ। डीएम के आदेश पर जांच हुई और रिपोर्ट नगर विकास विभाग को भेज दी गई। लेकिन रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं कर रिपोर्ट को दबा दिया गया।
शिकायत कर्ता ने सीएम से गुहार लगाई कि नगर विकास विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा। आप इसकी जांच निगरानी विभाग से कराईये। मुख्यमंत्री ने शिकायत कर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई होगी। आप नगर विकास विभाग के अधिकारियों को जाकर बताईए। जरुरत पड़ी तो निगरानी जांच भी कराई जायेगी।
सुशासन की सरकार में अधिकारियों को जरा भी भय नहीं रह गया है। अधिकांश अधिकारी अपनी मनमानी करते हैं। उन्हें इस बात की भी भय नहीं रहता है कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार चल रहा है। जहां कोई भी सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकता है। जबसे मुख्यमंत्री का जनता दरबार चल रहा है तबसे कुछ शिकायतों को सुनकर मुख्यमंत्री भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं।

जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *