बिहार—–
पटना: बताया जाता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता और अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पहले लोकसभा फिर बाद में विधानसभा का टिकट देने के नाम पर 5 करोड़ रुपये ठगी करने की शिकायत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने तेजस्वी यादव,मीसा भारती सहित छह को आरोपित किया है।
इस परिवाद पत्र की सुनवाई 23 अगस्त को होगी। बताया जाता है कि परिवाद पत्र भा.दं.सं. की धारा 467,468, 471,406,506,499,500 एवं 120बी तथा आर्म्स ऐक्ट के तहत दायर किया गया है। परिवाद पत्र में जिन लोगों को आरोपित किया गया है उनके नाम हैं, तेजस्वी यादव,मीसा भारती,मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, सुभाषनंद और राजेश राठौर को आरोपित किया गया है।
परिवाद पत्र में यह कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के समय राजद का टिकट देने के नाम पर संजीव कुमार सिंह से 5 करोड़ रुपए लिये गये थे। लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर उन्हें विधानसभा का टिकट देने का आश्वासन दिया गया था। संजीव कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें रुपौली विधानसभा से तथा उनके भाई को गोपालपुर विधानसभा से टिकट देने का आश्वासन आरोपितों ने दिया था।
परिवादी का कहना है कि टिकट के लिए उसने 25 जनवरी 2019 को राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव और मदन मोहन झा के हाथ में 5 करोड़ रुपये दिये। टिकट नहीं मिलने पर जब उसने आरोपितों से संपर्क कर रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपितों ने परिवादी को जान से मारने की धमकी देने लगे। तब जाकर परिवादी ने कोर्ट का शरण लिया है।
अभी तेजस्वी यादव एक मामले का पटाक्षेप कर निकलने के बाद दूसरे मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि इस मामले का पटाक्षेप कैसे होता है। परिवाद पत्र में उठाई गई बातों की सच्चाई का पता तो न्यायालय ही लगायेगा।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।




