बिहार—–
पटना:कहते हैं प्रतीभा किसी का मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है उत्तराखंड के चंपावत गांव निवासी पवनदीप राजन ने। इंडियन आइडल 2021 में भाग ले रहे प्रतिभागियों के बीच सभी के चहेते बने पवनदीप राजन एक विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं जो गाते भी मधुर हैं और गाने के दौरान बजने वाले लगभग सभी साजों को बजाते भी बखुबी हैं। उत्तराखंड के एक साधारण गांव से आने वाले पवनदीप राजन इंडियन आइडल की खोज के कारण आज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत से लोगों के चहेते बन गये हैं।
पवनदीप राजन की आवाज सभी लोगों को बहुत पसंद आता है,चाहे वे निर्णायक मंडल के जज हों,चाहे सुरों को पहचानने वाले नामी गिरामी संगीतकार हों,चाहे सीने जगत के बड़े-बड़े कलाकार हों,सभी ने पवनदीप राजन के गायिकी और वाद्ययंत्रों को बजाने के साथ-साथ गायन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं।
पवनदीप राजन का जन्म 27 जुलाई 1996 को हुआ था। इस प्रकार अभी वे 24 वर्ष के हैं। इनके पिता का नाम सुरेश राजन है। इनकी दो बहनें ज्योति दीप राजन और चांदनी राजन है। इनके पिता एक प्रसिद्ध कुमाउनी गायक हैं और उनके पिता पवनदीप राजन के गायन में सफलता के लिए बहुत काम किया। गायन के प्रारंभिक काल में उनके पिता ने उनके गायन की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें एक तबला भेंट किया,जब लह महज डेढ़ साल के थे। कहते हैं न कि पूत के पांव पालने में ही पहचान में आ जाते हैं। इनके पिता ने इनकी प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया था जो आज सच साबित हो गया है।
पवनदीप संगीत के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए चंडीगढ़ चले गये जहां उन्होंने काफी मेहनत की और संगीत के गूढ़ रहस्यों से परिचित हुए। अगस्त 2015 में पवनदीप राजन को गायन रियलिटी श्रृंखला ‘द वाॅयस इंडिया ‘का विजेता घोषित किया गया। यह शो “एंड टीवी ” पर प्रसारित किया गया था। सबसे खुशी की बात यह रही की उन्हें मशहूर गायक शान की टीम के सदस्य के रुप में चुना गया। बताते चलें कि “द वाॅयस इंडिया ” खिताब जीतने के लिए पवनदीप को कई भव्य पुरस्कार से नवाजा गया। इसमें &टीवी,एक मारुति ऑल्टो,50 लाख रुपए और म्यूजिक लेबल यूनिवर्सल के लिए अपना पहला रिकॉर्ड बनाने का एग्रीमेंट किया।
गायकी से प्रसिद्ध पाने और म्यूजिक लेबल यूनिवर्सल के साथ करार होने के बाद वे मुंबई आ गये और उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। मार्च 2020 में लाॅकडाउन के दौरान, उन्होंने अपना स्वयं का यू-ट्यूब चैनल पर बहुत से गीतों की रचना की और शूटिंग की जहां उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला और अच्छे-अच्छे विचार मिले।
सबसे अहम बात यह है कि पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 2021 का खिताब जीतकर अपना नाम और कद बहुत ऊंचा कर लिया है। पवनदीप के साथ दूसरे नंबर पर अनरुनिता कांजीलाल और तीसरे नंबर पर सायली काम्बले रही। पवनदीप को विजेता ट्रॉफी के साथ 25 लाख रूपये नकद बतौर इनाम दिया जाएगा।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।





