सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया राखी का त्यौहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छत्तीसगढ-

कांकेर:

नरहरपुर से अजीत कुमार मण्डावी की खास रिपोर्ट

सरस्वती शिशु मंदिर भानबेड़ा में मंगलवार को रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय के सभी भैय्या, बहन और आचार्यजी एवं आचार्याजी ने मिलकर राखीसूत्र बंधन का त्योहार मनाये। इसकी पूरी व्यवस्था कक्षा- पंचम के सभी छात्र छात्रोंने मिलकर किया। कार्यक्रम में सभी बहनों द्वारा सभी लोगों को आरती, तिलक लगाकर राखी के धागा बांधकर सभी लोगों ने मिष्ठान वितरण कर मुँह मिठा किया।
जिस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सरपंच श्री जागेश्वर नरेटी, विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री अजयपाल चक्रधारी और विद्यालय के सभी शिक्षक प्रधानाचार्य श्रीमती ओमबत्ती निर्मलकर, श्रीमती सोनबत्ती, सुश्री नीतू, कु. रीना, अजय मंडावी, बाबूलाल गोटा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *