निगरानी ब्यूरो का पटना में इंजीनियर के घर छापामारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार:—–

पटना: अभी-अभी प्राप्त समाचार के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के कार्यपालक अभियंता के घर पर छापामारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में छापामारी शुरू की गई है। इंजिनियर के घर से इतना कैश बरामद हुआ है कि नोट गिनने की मशीन निगरानी को मंगाना पड़ा है।अभी छापामारी की कार्रवाई चल रही है।
बताया जाता है कि हाजीपुर में पदस्थापित पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार के पटना स्थित आवास पर निगरानी की छापामारी शुरू हुई है। अभी तक आवास से 60 लाख से अधिक नकद,जेवर, जमीन के 8-10 कागजात सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। बड़ी मात्रा में नोट मिलने के कारण नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग में हाजीपुर पथ प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित रविन्द्र कुमार का हाल ही में तबादला किया गया था। इनकी सेवा कार्यपालक अभियंता के समकक्ष पद पर पदस्थापन के लिए बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन को 22 जून 2021 को सौंपी गई थी। निगरानी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ब्यूरो की नजर इंजिनियर रविन्द्र कुमार पर लम्बे समय से थी। निगरानी को जानकारी मिल रही थी कि रविन्द्र कुमार ने आय से अधिक संपत्ति इकट्ठी कर ली है।
इनके विषय में तमाम साक्ष्य जुटाकर शुक्रवार की सुबह निगरानी की टीम ने इनके आवास पुनाईचक में धावा बोला।चल रही छापामारी में 60 लाख से अधिक नकद,सोने चांदी के जेवर के साथ जमीन में निवेश के कागजात और अन्य अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। छापामारी अभी जारी है। पता चला है कि हाजीपुर में भी छापामारी चल रहा है।

जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *