चिल्ला थाना प्रभारी का अतर्रा स्थानांतरण होने पर पुलिस स्टाप,व्यापारियों,समाजसेवियों तथा पत्रकारों द्वारा दी गई विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाँदा–

चिल्ला।चिल्ला थाना में तैनात थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान का कल गुरुवार को बाँदा के पुलिस अधीक्षक द्वारा अतर्रा स्थानांतरण किया गया था।जिसके क्रम में आज शुक्रवार को चिल्ला पुलिस स्टाप,व्यापारियों,समाजसेवियों तथा पत्रकारों द्वारा फूल माला पहनाकर उपहार देकर नम आंखों से विदाई की गई वीर प्रताप सिंह चौहान की।आपको पता चले कि पूरा मामला चिल्ला थाना पर तैनात थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान का स्थानांतरण जनपद के ही अतर्रा थाना प्रभारी के रूप में हो गया है।उनके स्थानांतरण पर मु0 हनीफ,फ़हीम भारतीय,अय्यूब हाजी, मो0अनस,मो0 यासिर, अनिल,राजू ,संगम इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पवन कुमार निगम,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार निगम पैलानी,मो0रकीब,इन्द्रजीत निषाद,रामसुफल कश्यप, आर0के0 निषाद,सुभम साहू, मदन गुप्ता,आदि ने फूल माला पहनाकर उपहार देकर नम आंखों से विदाई किया वही थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान के गाड़ी में बैठते बैठते आंखों में आंसू छलक उठे और सभी कांस्टेबलों को ईमानदारी और लगन से मेहनत करने के लिए कह कर चले गए और कहां की मेहनत का फल मीठा होता है। बांदा से ब्यूरो चीफ अनिल गोस्वामी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *