अभिषेक मिश्रा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज-

बाल स्वयं सेवक के रूप फिर भाजपा युवा मोर्चा मे राजनीति पारी की शुरू करने वाले अभिषेक मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी के जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। बुद्धवार को प्रदेश अध्यक्ष  प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पत्र जारी कर इनके नाम की घोषणा की । घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए अभिषेक मिश्रा को बधाइयां दे रहे हैं। वही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी अभिषेक मिश्रा को फोन पर बधाई दी जा रही है पनियारा विधानसभा के श्यामदेउरवा के रहने वाले हैं सांसद पंकज चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। सूत्र बताते हैं । बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे! इधर अभिषेक मिश्रा को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद पंकज चौधरी ( वित्त राज्य मंत्री ) भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सादर विधायक ,मंगल कनौजिया,ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी ,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल ने उन्हें बधाई दी है।भाजपा युवा मोर्चा के शिवम जायसवाल, गौरव सिंह, आकाश तिवारी, नवीन सोनकर ,महेश गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि उनके देखरेख में युवा मोर्चा की नई टीम मजबूत बनेगा और सब सभी जाति और धर्मो के लोगों को चलेंगे। मोदी और योगी जी की जो मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास इसको पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरे करने का प्रयास प्रयत्न करेंगे और जिसका लाभ आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महराजगंज जिले के सभी पांचो सीटों जीत के साथ अपना परचम लहरायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *