UP Politics: यूपी बीजेपी में होगा बड़ा बदलाव !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई है। करीब आधे घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की बैठक हुई। यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई और इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन की नई सूची पर अंतिम मुहर लगा दी है। अब किसी भी वक्त उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन की नई सूची जारी हो सकती है।

अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की यूपी में बीजेपी की नई टीम की घोषणा जल्द ही कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी की इस नई टीम में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पद पर कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ पुराने प्रदेश पदाधिकारी भी हटाए जा सकते हैं, इस टीम में पिछड़ों और दलितों को भी खास ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *