मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

मोतिहारी: मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट द्वारा आज 15 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय मंजर अस्पताल,एन.एच.मठिया में 75वें स्वतंत्रता दिवस के असर पर झंडोत्तोलन का कार्य हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जे.पी. श्रीवास्तव उपस्थित हुए तथा झंडोत्तोलन किये। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जे.पी.श्रीवास्तव ने आगत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने में पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान को याद कराते हुए कहा कि स्वतंत्रता के महत्व को वहीं लोग समझ सकते हैं जिन्होंने गुलामी को झेला है।
वे लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। हमें आज बोलने,लिखने,अपना धर्म चुनने, अपने अधिकार को खोजने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की आजादी मिली हुई है। हमारा देश अनेकता में एकता वाला देश है। विभिन्न भाषा,जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग अलग-अलग प्रांतों में निवास करते हैं, फिर भी हम एक हैं और यही हमारी विशिष्टता है।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश के सचिव डॉ.मंजर नसीम ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आन,बान और शान है। हम सभी इसकी आन,बान और शान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। पूरा देश अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को हमेशा तैयार है।
मानवाधिकार के विषय में आगत कार्यकर्ताओं सहित अन्य उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मानवाधिकार एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां से किसी भी व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त कदम उठाया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी व्यक्ति अगर कहीं भी किसी के द्वारा सताया जाता है तो उसके लिए मानवाधिकार का द्वार हमेशा खुला हुआ है। क्षेत्रीय कार्यालय का पता बताते हुए यह बताया गया कि आप अपनी समस्या आकर बतायें,समधान की कार्रवाई मानवाधिकार करेगी।
अंत में श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार
सह
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट।