18 मार्च से कॉपियों की जांच, ट्रेनिंग कल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

18 मार्च से कॉपियों की जांच, ट्रेनिंग कल

महराजगंज, भारत केसरी न्यूज़ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए महराजगंज जिले के तीन विद्यालयों को केन्द्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। कापियों का दो संकलन केंद्र बनाया गया है। इसमें मुख्य संकलन केंद्र महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज व उप संकलन केंद्र जयपुरिया इंटर कालेज को बनाया गया है। कापियों के मूल्यांकन के लिए जिन तीन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, उनमें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज महराजगंज, महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज, जयपुरिया इंटर कालेज महराजगंज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *