हैरत की बात ये है की महिला के पति को भी नही पता था कि उसकी पत्नी गर्भवती है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्हीलचेयर में हो गया बेटी का जन्म

 

हैरत की बात ये है की महिला के पति को भी नही पता था कि उसकी पत्नी गर्भवती है

भानुप्रतापपुर। 17 नवम्बर

प्रसव पीड़ा को दुनिया की सबसे बड़ी पीड़ा माना गया है। आज भानुप्रतापपुर में इस दर्द को कई लोगों ने तब देखा जब एक महिला अस्पताल परिसर में एक्सरे रूम के बाहर लेटी हुई रो रही थी। तड़पती ये मां किसी तरह अपने पेट को संभाले हुए थी। किसी को कुछ भी समझ नही आ रहा था। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय साहू एवं पत्रकार मयंक सोनी में भी मौजूद रहे। पत्रकारों ने बताया अस्पताल के स्टाप तुरंत मौके पर पहुँचे और आरती नाम की महिला स्टाप ने दर्द से तड़पती महिला को व्हीलचेयर में जैसे ही बिठाया अचानक साड़ी के अंदर ही नवजात गर्भ से बाहर आकर रोने लगा। नवजात नीचे जमीन पर गिर गया जिसे किसी तरह महिला स्टाप हाथ से उसे संभाला। शुक्र रहा कि जच्चा-बच्चा को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि नवजात को चोट आई है कि नही यह अभी जानकारी नही मिला पाया है। मौके पर तत्काल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव एवं डॉक्टर प्रीति भी पहुँचे और तड़पती मां और रोते हुए नवजात को उसी हाल में अस्पताल में भर्ती किया गया।

हैरत की बात ये थी कि परिवार वालों में से महिला के साथ उसके पति डोमार सिंह निवासी कन्हारगांव भी मौजूद था और वह पर्ची बनवा रहा था मौके पर जब वह आया तो उसे पत्रकारों ने इसे बारे उससे पूछा तो उसका यह कहना था कि इस बारे उसे यह जानकारी ही नही था कि उसकी पत्नी प्रेगनेंट है। इस बात को सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *