हल्का लेखपाल पर पैसा मांगने का लगाया आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंदुरिया(महराजगंज): विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासी बिजयी गुप्ता ने हल्का लेखपाल पर वरासत के नाम रकम मांगने का आरोप लगाकर उप जिलाधिकारी निचलौल को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। भागाटार निवासी विजयी गुप्ता ने उप जिलाधिकारी निचलौल को दिये गये शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसने हल्का लेखपाल को एक महीने पहले वरासत कराने के लिए दस्तावेज दिए थे। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी लेखपाल ने वरासत नहीं किया। बार बार प्रार्थी को तहसील से लेकर घर तक दौड़ा रहे है। बिजयी गुप्ता ने हल्का लेखपाल पर पांच हजार रुपये घुस मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में हल्का लेखपाल देवी शरण ने वरासत के नाम पर रकम मांगने के मामले को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *