सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता। जयमंगल कन्नौजिया सदर विधायक।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजगंज। सशक्तीकरण के लिए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि बूथ समिति बनाकर बूथ पर बैठक का आयोजन हो। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति, सरकार की योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुँचाने का कार्य करें। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पुरैना में घुघली उत्तरी मंडल, पार्टी कार्यालय पर शिकारपुर मंडल एवम् नगर मंडल, सांसद आवास पर महराजगंज देहात मंडल के बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमे मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें। विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी है।

हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी बड़ी है। पन्ना प्रमुख का चयन बैठक करके उनसे बात करके पन्ना प्रमुख का चयन करना है ।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, बैजनाथ पटेल, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, हेमंत गुप्ता, डॉक्टर के के अग्रहरी, राधेश्याम गुप्ता, दिलीप शर्मा,अरविंद मौर्य, अशोक पटेल, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, सूर्यनाथ शर्मा, चेतन वर्मा प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार के अलावा तमाम मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *