आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को विकासखंड स्वार के ग्राम अगलगा स्थित बाल वाटिका विद्यालय में “आंगन मिलन सेवा एवं आंगन उत्सव” कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. ब्लॉक प्रमुख स्वार श्रीमती शाहीन युसूफ जी एवं श्री अली युसूफ अली, पूर्व विधायक भाजपा, 35 चमरौआ रामपुर रहे। मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा सहायिकाओं द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा हुई।





