सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लिया समस्याओं को संज्ञान में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कानपुर बिल्हौर

आज बिल्हौर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाख अईय्यर सुधीर कुमार,CDO सुधीर कुमार व SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और तत्काल प्रभाव से उचित दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सक्षम अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्याओं का निराकरण के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी जमीन कब्जा की शिकायतों को लेकर नाराज दिखे उन्होंने कहा 5-6 शिकायतें इसी से संबंधित आई हैं , लेखपाल गांव में नहीं जा रहे हैं। जिसको लेकर अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर चकरोड़ों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी परिवारिक सदस्यता की शिकायतों को लेकर BDO JN राव से नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि सिक्रेटरी गांवो में नहीं जा रहे हैं जिसको लेकर फरियादी परेशान हो रहे हैं संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की शिकायतों की अधिकता रही । जिलाधिकारी ने तालाब को लेकर SDM,BDO व तहसीलदार को निर्देश दिया कि नए तालाबों को खुद आ जाए एवं इसी तरह जिन क्षेत्रों में गौशालाओं की आवश्यकता है उन क्षेत्रों में सरकारी जमीनों को चिन्हित कर नई गौशालाओं को खोला जाए। जिला अधिकारी ने कहा जो अधिकारी सुबह समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते हैं, लेट 11-12 बजे पहुंचते हैं वह सभी लोग समय से पहुंचना शुरू कर दें। जिलाधिकारी ने वीडियो JN राव से मीटिंग हॉल को मॉडल मीटिंग हाल बनाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा हाल में डिस्प्ले प्रोजेक्ट, कॉर्डलेस माइक एवं अनावश्यक चीजों को उपलब्ध कराया जाए ताकि पब्लिक अवेयरनेस सिस्टम बना रहे संपूर्ण समाधान दिवस में 65 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिसमें 5 शिकायतों पर मौके पर निस्तारण हुआ इस मौके पर SDM बिल्हौर आकांक्षा गौतम, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेई,CO राजेश कुमार,DDO GP गौतम एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

आलोक अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *