श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तर पर खो खो महिला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तर पर खो खो महिला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

चंदौली

शहाबगंज कस्बा स्थित श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तर पर अंतर महाविद्यालयीय खो-खो महिला प्रतियोगिता सत्र 2022-23 के आयोजन का दायित्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया है। महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती विभा गिरि ने बताया कि अंतर महाविद्यालयीय खो-खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है इस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद वाराणसी मिर्जापुर भदोही सोनभद्र चंदौली के महाविद्यालयों की टीम प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम दिनांक 9 नवंबर 2022 तक अपनी प्रविष्टिया महाविद्यालय को प्रेषित कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *