बीएसए की लोकेशन ट्रेस करने के चक्कर में फंसे प्रभारी प्रधानाध्यापक।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पनियरा: पनियरा ब्लॉक के पिपरा बक्स कंपोजिट स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित सिंह बीएसए का लोकेशन ट्रेस करने के चक्कर में फंस गए। बीएसए के मुताबिक दौरे की सूचना पर एक विद्यालय के शिक्षक आसपास के दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को निरीक्षण की जानकारी देते रहते हैं। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय के शिक्षक के मोबाइल पर काल आई। उन्होंने मोबाइल को हैंड फ्री कराया, जिस पर उसकी ओर से मेरा लोकेशन पूछा जा रहा था। बीएसए ने कहा कि शिक्षक का यह कृत्य गैर जिम्मेदाराना है। इस आधार पर उसके वेतन को अगले आदेश तक रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *