बिहार में राजद को लगा झटका विधायक को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार   —

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: पटना से एक बड़ी खबर मिल रही है। एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के गिरने की बात कही थी।आज सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से तेज झपका लगा है।

सूचना के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में धोरैया(बांका जिला) विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर भूदेव चौधरी विधायक निर्वाचित घोषित किये गये थे। उनके उपर जदयू के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने चुनाव के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े एक कांड को छिपाने का आरोप लगाया था। उसी आरोप को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं।

आरोप है कि विधानसभा चुनाव 2020 में भूदेव चौधरी ने एक पुराने केस का जिक्र सार्वजनिक नहीं कर उसे छिपा लिया था। मनीष कुमार द्वारा इस मामले में एक अवमानना याचिका दायर की गई थी। अदालत द्वारा इस मामले का संज्ञान लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग,एच आर, रिटर्निंग ऑफिसर, जिलाधिकारी बांका सहित विधायक भूदेव चौधरी को नोटिस भेजा है। सुनवाई की तिथि 12 जुलाई 2021 निर्धारित की है। बताया जाता है कि भूदेव चौधरी विधायक के पास सुप्रीम कोर्ट का नोटिस भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसे रिसीव नहीं किया।

बिहार की सियासत इन दिनों काफी गर्मा गई है। 2020 के चुनाव में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी। राजद सरकार बनाते-बनाते रह गई। राजद द्वारा चुनाव में धांधली का ठीकरा एनडीए और प्रशासन पर लगातार लगाया जाता रहा। अभी लालू प्रसाद यादव के जेल से छूटने के बाद राजद सरकार गिराने और सरकार बनाने के प्रयास में लगी हुई है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार के गिरने की बात राघोपुर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही थी।

लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद की स्थिति क्या होती है,यह ग़ौर करने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *