बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान पर प्रशासन अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज। महराजगंज, 20 मार्च 2023, जनपद में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि जिन किसानों के फसल का नुकसान अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के कारण हुआ है वे किसान दिनांक 20 मार्च 2023 से 72 घंटे के भीतर टॉल फ्री नंबर 18008896868 पर फ़ोन कर फसल नुकसान के कारण का उल्लेख कर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीमा कंपनी द्वारा राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ फसल नुकसान का परीक्षण कर आख्या शासन को प्रेषित करेंगे, ताकि यथाशीघ्र किसानों प्राप्त हो सके।

इस संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *