पूर्णिया में भू-अर्जन पदाधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: जानकारी मिली है कि पूर्णिया में पदस्थापित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को घूस लेते निगरानी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
पता चला है कि पूर्णिया जिले के भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती अधिग्रहित भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान करने के एवज में 1 लाख 30 हजार रुपए की मांग भू-धारी से कर रहे थे। विस्तृत जानकारी मिली है कि पूर्णिया के ही रहनेवाले नीतीश कुमार राज ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राज मार्ग में उनके जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके लिए उन्हें 31 लाख 59 हजार रुपए का भुगतान किया जाना था। लेकिन राशि भुगतान के एवज में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती ने नीतीश कुमार राज से 1 लाख 30 हजार रुपए घूस देने की मांग की। इससे क्षुब्ध होकर नीतीश कुमार राज ने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की।
निगरानी विभाग ने आवेदन के आलोक में आवश्यक जांच-पड़ताल अपने स्तर से की और आरोप को सही पायेजाने पर धावा दल का गठन कर ट्रैपिंग के लिए दल को पूर्णिया भेजा।दल का नेतृत्व निगरानी डीएसपी सुरेन्द्र कुमार महुआर कर रहे थे। निगरानी की टीम ने घूसखोर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती को शुक्रवार दोपहर दो बजे कार्यालय में ही 1 लाख 30 हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग घूसखोर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती के सम्पत्ति सहित अन्य मामलों की जांच कराने के लिए पत्र लिखेगा। डीएसपी सुरेन्द्र कुमार महुआर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेते गये हैं। वहां गहराई के साथ मामले की जांच की जाएगी। बताते चलें कि पूर्णिया में निगरानी टीम की यह दूसरी छापामारी है।इसके पहले पूर्णिया से श्रम अधीक्षक को घूस लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *