पुलिस व चाइल्ड लाइन ने रुकवाई बच्चियों की शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौतनवा, डेली न्यूज़ संवाददाता। नौतनवा थाना क्षेत्र के दो गांवों में नाबालिग बच्चियों की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, सृष्टि सेवा संस्थान व चाइल्ड लाइन ने शादी रुकवा दी। परिजनों को समझाने-बुझाने के साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी।

चाइल्ड लाइन के समन्वयक दीपक पांडेय ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टोल फ्री नंबर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना संरक्षण अधिकारी नौतनवा को पूरे मामले से अवगत कराते हुए टीम गठित की गई। मौके पर पहुंचकर जब जांच-पड़ताल की गई तो नाबालिग बच्चियों की उम्र 13 वर्ष व 14 वर्ष में ही विवाह किए जाने की तैयारी चल रही थी।

बाल विवाह न करने की हिदायत देकर छोड़ा ठूठीबारी संवाद के अनुसार ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़के की शादी कोठीभार क्षेत्र में तय हुई थी। मंगलवार को बारात जानी थी और इसको लेकर रस्म शुरू हो गई थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दूल्हे की उम्र 14 साल निकली, वहीं दुल्हन की भी उम्र कम थी। इसके बाद शपथ पत्र बनवाकर शादी न करने की हिदायत देकर शादी रुकवा दी गई। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया शपथ पत्र में पिता सहित ग्राम प्रधान एवं बालिका के पिता ने आश्वस्त किया कि बालिग होने के बाद ही शादी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *