पायलेट कैप्टन सुरजभानू सिंह सोलंकी का आज द्वितीय पुण्य स्मरण दिवस धूम धाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धार …प्रदेश के सबसे बड़े आदिवासी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री,दो बार पीसीसी चीफ रहे स्व शिवभानुसिंह सोलंकी के पुत्र पायलट कैप्टन सुरजभानु सिंह सोलंकी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हे राजनीत में लाए थे और धार से 1989 में लोकसभा चुनाव लड़वाया , 1991 में भी वे पुनः संसद सदस्य चुने गए और मध्यप्रदेश संसदीय दल के नेता भी चुने गए,एवं स्टार प्रचारको की सभाओं के प्रभारी रहे अनेक भाषाओं के जानकार और विधि स्नातक कांग्रेस के बहुत ही होनहार नेताओं में जाने जाते थे और गांधी परिवार के नजदीकी नेताओं में उनकी गिनती रही
संसद की अनेक समितियों के सदस्य रहे और अंतरराष्ट्रीय संसदीय डेलिगेशन के सदस्य के रूप में यात्राएं भी की , सबसे कम उम्र में पायलट और संसद सदस्य बने

जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के वफादार बने रहे
पायलेट कैप्टन सुरजभानू सिंह सोलंकी का आज द्वितीय पुण्य स्मरण दिवस है, स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *