पटना के बेऊर जेल से सटे 40 मकान को तोड़ने का कवायद शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार–

 

 

जे पी श्रीवास्तव, बिहार

पटना:मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के बेऊर जेल के बाउंड्री के पास बने 40 मकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम,पटना ने कवायद तेज कर दिया है। पटना नगर निगम की ओर से सभी मकान मालिकों को 28 जुलाई तक मकान का नक्शा लेकर निगम कार्यालय में आने का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जो लोग 28 जुलाई तक मकान का नक्शा लेकर निगम कार्यालय में नहीं आयेंगे तो उनके विषय में यह समझा जायेगा कि उनका मकान अवैध है और मकान को अवैध मानकर नगर निगम आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा।
इस कार्रवाई की शुरुआत जेल प्रशासन द्वारा इन मकानों को तोड़ने के संबंध में नगर निगम, आयुक्त पटना को लिखे गये पत्र के आलोक में हुआ है। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल बाउंड्री के समीप मकान का निर्माण नियम विरुद्ध है और वैसे भी ये सभी मकान जेल के जमीन पर बने हुए हैं।जेल प्रशासन का यह भी कहना था कि जेल के सटे मकान से जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान फेंके जाते हैं जिससे वाच टावर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के लिए खतरा बना रहता है। जेल प्रशासन की ओर से यह बताया गया है कि किसी भी केन्द्रीय जेल के 50 मीटर में भवन का निर्माण गैर कानूनी है।
अब प्रश्न उठता है कि जेल के जमीन में एक दो नहीं 40 मकान का निर्माण कैसे हो गया। उस समय जेल की ओर से आपत्ति क्यों नहीं की गई। मकान का नक्शा नगर निगम/नगर परिषद से कैसे पास हो गया।जेल प्रशासन,जिला प्रशासन और नगर निगम/नगर परिषद मकान के निर्माण को क्यों नहीं रोका। अब जब मकान को बने वर्षों हो गया तब जेल प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी है। जिनका भी मकान तोड़ा जायेगा उनकी परिस्थिति को कौन समझेगा। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बिहार सरकार को करानी चाहिए ताकि इस कार्य में सहयोग करने वाले पदाधिकारी बेनकाब हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *