दीपक हत्याकांड : छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महम्मदा टोला घड़बुड़वा में बीते होली के दिन बुधवार को अबीर लगाने को लेकर हुई मारपीट के दौरान दीपक चौधरी के हत्या के मामले में शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दीपक के बड़े भाई विजय चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने मटेलू, राहुल, पिन्टू, राजेश, इंदल, मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मटेलू, पिन्टू, इन्दल तथा राजेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में बीते बुधवार होली का जश्न मना रहे युवकों की टोली में विवाद हो गया। अबीर लगाने को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में युवकों ने दीपक की जमकर पिटाई कर दी, इतने से जी नहीं भरा तो घर जाते समय रास्ते में रोककर दोबारा उसे मारा पीटा। घटना के बाद दीपक अपने घर जाकर सो गया। काफी देर तक जब नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए, लेकिन वह अचेत ही रहा। परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *