जोन स्तरीय छत्तीगढ़िया ओलंपिक खेलों का हुआ शानदार आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जोन स्तरीय छत्तीगढ़िया ओलंपिक खेलों का हुआ शानदार आयोजन

छत्तीगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है,जो कि 3 आयु वर्ग(0-18 वर्ष,18-40वर्ष, और 40 से ऊपर)में खेला जा रहा है, जिसमे ग्राम स्तर से हुनरमंद खिलाड़ीयो का चयन राजिव युवा मितान क्लब और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है और उनको राज्य स्तर तक भेजा जाएगा, इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत भानबेड़ा में भी जोन स्तरीय खेल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायत(भानबेड़ा,कनेचुर, भोडिया,डोंगरकट्टा,मुंगवाल,भेजा, कुडाल,कुल्हाडकट्टा)सम्मिलित हुए। जोन स्तरीय खेल का प्रारंभ 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तीन दिवस किया गया,जिसमें सभी ग्राम पंचायत का भरपूर सहयोग मिला,साथ ही राजीव युवा मितान के सभी सदस्यो ने अपना पूर्ण सहभागिता दी, छत्तीगढ़िया ओलंपिक में निम्न खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिसमे खो-खो,कबड्डी,रस्साकसी,फुगड़ी,

गिल्ली-डंडा, भौरा,बिल्लस,लगड़ी दौड़,संखली,100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़,पिट्टूल,एवं बांटी प्रमुख हैं, खेल का समापन समारोह 21 अक्टूबर को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  हेमंत ध्रुव(अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर),विशेष अतिथि के रूप में  सुनाराम तेता( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर),रामबाई गोटा(जनपद सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर) शोएब अहमद (उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस मोर्चा),साथ ही समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार दर्रो,(ग्राम पंचायत भोडिया) मोहन मारगिया(ग्राम पंचायत कनेचुर),महेश उइके(ग्राम पंचायत),मनेश्वरी कोरेटी(ग्राम पंचायत भेजा),गनेश्वरी नेताम(ग्राम पंचायत कूड़ाल),भुनेश्वरी कोरेटी(ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा),हेमबती उईके(ग्राम पंचायत कुल्हाडकट्टा) उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे श्री जागेश्वर सिंग नरेटी(सरपंच ग्राम पंचायत भानबेड़ा),मंच का संचालन कर रहे थे श्री सुरेन्द्र धनकर(अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब भानबेड़ा),खेल को सफलतापूर्वक संचालित करने में मुख्य रूप से टोमेश जैन,बीरेश जैन,टोमन जैन,सागर भुआर्य,कन्हैया कुंजाम,भूपेंद्र सलाम,शैलेश श्रीवास, आनंद नुरेटी,का सहयोग भरपूर रूप से प्राप्त हुआ,खेल के दरम्यान समस्त खेलप्रेमी क्षेत्र के ग्रामीणजन खूब संख्या में महिला बच्चे पुनीत मरकाम उपस्थित रहे ।।