गोरखनाथ कैंपस में बने नए मंदिर, सीएम योगी ने की गणेश-काली और भैरव की प्राण-प्रतिष्ठा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, गणेश और भैरव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। एक सरकारी बयान के मुताबिक मंदिर परिसर में गोशाला के पास श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, प्रभु गणेश और कालभैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बीते सात दिन से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वैदिक विधि-विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र समेत 13 पुरोहितों ने आनुष्ठानिक कार्यक्रम पूर्ण कराए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ब्राह्मण और साधु-भोज तथा भंडारे का आयोजन किया गया। गोराखपीठाधीश्वर ने मंदिर के बगल में स्थित अखंड धूना (हवन कुंड) को भी प्रतिष्ठित किया।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत, ब्राह्मण और साधु भोज तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर काशी से आए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पायल तुलस्यान, अनूप सराफ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम, बृजेश मणि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *