खास महाल की जमीन की खोजबीन शुरू ट्रांसफर करनेवालों पर गिरेगी गाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार——

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना:किसी भी सरकार के मंत्री में यदि काम का जज्बा हो और ईमानदार पहल हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं रह जाता है। बिहार में जमीन की प्रकृति में एक खास महाल की जमीन होती है। खास महाल की जमीन सरकार द्वारा नागरिकों को लगान भुगतान तथा नवीकरण के आधार पर बंदोबस्त की जाती है।यह बंदोबस्ती पुश्त-दर-पुश्त नवीकरण के आधार पर चलता चला आता है। लेकिन बंदोबस्ती के समय ही यह शर्त लिखा रहता है कि किसी भी परिस्थिति में बंदोबस्तधारी खास महाल की भूमि को बेंच नहीं सकते हैं।
ज्ञात हुआ है कि बंदोबस्त की गई भूमि को लीज धारकों द्वारा बेंच दी गई है जो सरासर नियम विरुद्ध है। लीज धारक किसी भी परिस्थिति में खास महाल की भूमि को बेंच नहीं सकते। क्योंकि मालिकाना हक सरकार की होती है। इधर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेश पर पटना में खास महाल की भूमि का सर्वेक्षण कराया गया है तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। लीज धारकों द्वारा भूमि की बिक्री और व्यवसायिक उपयोग की पोल खुल गई है।
इस मामले में राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा सख़्त कदम उठाया है। उनका कहना है कि बिहार के 12 जिलों में खास महाल की जमीन है। जिसपर मकान बनाकर रहने के लिए बंदोबस्तधारकों को लीज पर जमीन दी गई थी। इस जमीन पर रहनेवाले कुछ लोगों ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया है।ऐसे जमीन पर रहनेवाले लीज धारकों के वंशज को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल सरकार रखेगी। लीज धारकों के वंशज के कागजातों को देखकर जांच में सही पायेजाने पर उसका नवीकरण कर दिया जाएगा। लेकिन जिन लोगो ने जमीन को बेंच दिया, दूसरों को ट्रांसफर कर दिया, किराया पर लगा दिया है और जमीन के नेचर को चेंज कर दिया है वैसे लोगों पर सरकार की नजर है। मंत्री द्वारा आगे कहा गया है कि एक टीम गठित कर सभी 12 जिलों के खास महाल की जमीन की जांच कराई जाएगी। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए टीम घर-घर जाकर घर आंगन की पैमाईश करेगी।इस संदर्भ में मंत्री द्वारा बताया गया कि इसके लिए जो गाइडलाइंस है उसका तथा हाईकोर्ट का जो दिशानिर्देश है उसका पालन करते हुए काम किया जायेगा।


बताते हैं कि सिर्फ पटना में खास महाल की 137 एकड़ से अधिक जमीन है।पटना शहरी क्षेत्र में 632 लीज धारक हैं। बताया जाता है कि कदमकुआं में 57 बीघा,महेन्द्रु टिकिया में 7 बीघा, किलेदारी पटना सिटी में 9 बीघा, पटना गया रोड में 109 बीघा, चिरैयाटांड़ में 34 बीघा जमीन है।
यह तो हुआ पटना जिले के खास महाल के जमीन का ब्योरा। बाकी बचे 11 जिलों के खास महाल के जमीन का ब्योरा सर्वेक्षण के बाद पता चलेगा।