कर्नाटक में येदियुरप्पा के भविष्य पर फैसला आज, मुख्यमंत्री बोले- शाम तक फैसले की उम्मीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर पार्टी किसी और चेहर को गद्दी पर बैठाएगी इस पर आज शाम फैसला हो सकता है। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें रविवार शाम तक अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बीजेपी आलाकमान से एक संदेश प्राप्त होने की उम्मीद है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया के सवालों के जवाब में येदियुरप्पा ने शाम तक, एक बार जम यह (बीजेपी से संदेश) आएगा तो आपको इसके बारे में भी पता चल जाएगा। उसके बाद मैं उचित निर्णय लूंगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कर्नाटका में बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 

‘मैं कोई कॉल लेने वाला नहीं’

हालांकि, मुख्यमंत्री हमेशा यही कहते आए हैं कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या दलित मुख्यमंत्री उनका उत्तराधिकारी होगा, 78 साल साल के येदियुरप्पा ने कहा कि इस पर आलाकमान फैसला करेगा। मैं कोई कॉल लेने वाला नहीं हूं।

मुझे पीएम मोदी पर भरोसा है: येदियुरप्पा

इसके अलावा, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह लिंगायत संतों के बारे में जानते हैं जो उनके प्रति समर्थन की घोषणा करने के लिए बेंगलुरु में एक मेगा कॉन्क्लेव आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कोई बैठक आयोजित करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि मुझे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डापर भरोसा है। बहरहाल, पहले आज के फैसले का इंतजार करें। सीएम की अपील के बाद भी लिंगायत संतों ने बेंगलुरु में एक बैठक की और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाए रखने की अपील की।

दलित मुख्यमंत्री पर क्या बोले येदियुरप्पा?

उनके स्थान पर दलित मुख्यमंत्री लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं इसके बारे में फैसला नहीं ले सकता हूं, यह फैसला आलाकमान करेगा। पहले यह देखना होगा कि वे आज क्या फैसला लेते हैं। यह पूछने पर कि क्या वह अपने दो वर्षों के काम से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, अगर आप संतुष्ट हैं तो मेरे लिए यह काफी है। यह संकेत देते हुए कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के पद पर उनका आखिरी दिन होगा, येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि केंद्रीय नेताओं द्वारा 25 जुलाई को निर्देश मिलने के आधार पर वह 26 जुलाई से “अपना काम” शुरू करेंगे।

Source link