एस डी एस ग्लोबल  पब्लिक स्कूल का 9 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एस डी एस ग्लोबल  पब्लिक स्कूल का 9 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
जलालपुर| प्रखंड के पियानो अनवल बाजार स्थित एसडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह एसडीएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल का 9वां वर्षिकोत्सव  रविवार को आयोजित किया गया|जिसमे  बच्चों ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया |अमृषा  खुशबू संध्या  रौशनी ने बेटी बचाओ  बेटी पढाओ विषयक लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया | साक्षी ,प्रिया,अनु  सोनम ने “चिकित्सक सच्चे कोरोना वारियर्स’  व निशांत मयंक रितिक ने परीक्षा का नो टेंशन. जिंदगी अनमोल  लघु नाटक  प्रस्तुत कर लोगो की जमकर तालियां बटोरी |  इसके पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजेंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा  मां  साईंस  इंस्टिट्यूट छपरा के डायरेक्टर मनोज वर्मा संकल्प  गोपालगंज के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रामाकांत भक्त पूर्व एच एम जलेश्वर पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया|अध्यक्षता मनोज वर्मा संकल्प ने वही संचालन गुरुचरण गुरु ने की| कार्यक्रम मे हास्य कलाकार सत्येंद्र दूरदर्शी ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर सभी सभी को लोटपोट कर दिया|



धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अवध किशोर सिंह. ने किया |मौके पर निदेशक  ब्रजेश  कुमार सिंह, राजकियकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू  शिक्षक नेता डॉ राजेश यादव अखिलेश्वर पांडेय शिक्षक नेता  अमित प्रकाश बबलू सिंह, राहुल श्रीवास्तव, बबलू साह  शिक्षिका शोभा कुमारी, नेहा श्वेता, नीतु स्नेहा, सलोनी, शिक्षक नेता   दिलीप कुमार सिंह डॉक्टर वरुण प्रकाश आदि  ने  कार्यक्रम को संबोधित .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *