असेम्बली में किसी विधायक को डरने की जरूरत नहीं तेजस्वी के पत्र का स्पीकर विजय सिन्हा का जबाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: बिहार के पिछले विधानसभा सत्र मे अत्यंत शर्मनाक घटना घटी थी जिसको लेकर काफी हाय-तौबा मची थी। कहा जाता था कि जबसे बिहार में विधानसभा का गठन हुआ है तबसे इस तरह की शर्मनाक घटना पहले कभी नहीं हुई थी। बताते चलें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की ओर उंगली दिखाकर बोलने के साथ उनके व्यवहार से दुखी होकर अध्यक्ष अपने कक्ष में चले गये थे। यहां तक कि उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया था। काफी मान-मनौव्वल के बाद वे वापस आसन पर लौटे।
इसी तरह विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के विधायकों द्वारा हंगामा करने,एक दूसरे पर प्रहार करने तथा विधानसभा में अव्यवस्था फैलने के कारण विधानसभा में पुलिस को बुलाना पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने विधायकों के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि कुछ विधायकों के साथ मारपीट भी करने का आरोप पुलिस पर लगा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस पूरे मामले की जांच आचार समिति से कराई जा रही है। जांच समिति के रिपोर्ट के अनुसार जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई अवश्य की जायेगी ऐसा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है।
दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा था कि बजट सत्र के दौरान विधायकों को पीटने वालों पर अबतक क्या कार्रवाई हुई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि लोकतंत्र के मंदिर में जब विपक्षी विधायकों को पीटा जाता हो और पीटनेवालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो तो ऐसे में अधिकांश विधायक मानसून सत्र में विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से डर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष के पत्र के उतर में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उतर देते हुए कहा है कि किसी विधायक को डरने की आवश्यकता नहीं है। डरेंगे वो जो गलत किये हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी अमानवीय काम किया है वे बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के आईकान हैं, उन्हें तनीक भी डरने की जरूरत नहीं है।सभी से अच्छे व्यवहार की उन्होंने उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र 22 दिनों तक चला जिसमें सिर्फ 1 दिन गड़बड़ी हुई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून सत्र बढ़िया ढंग से चलेगा और जनता के उम्मीदों पर सत्र खरा उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *