Sex Racket: राजधानी में खुल्लम खुल्ला चल रहा था गर्म गोश्त का धन्धा, 7 युवतियाँ धरी गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बीती रात एक होटल पर की गई छापेमारी में सेक्स रैकेट चलाए जाने का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर अनेक सफेद पोश भी धंधे वाली महिलाओं के ग्राहक बने पाए गए हैं।

लखनऊ के चारबाग स्थित माया होटल पर मंगलवार देर रात पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के शक में छापेमारी कर सात युवतियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें होटल का मैनेजर शामिल है।

एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार ने बताया कि चारबाग की रेवडी गली में माया होटल है। जिसमें सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। मंगलवार रात नाका पुलिस के साथ महिला थाना हजरतगंज की टीम ने होटल पर दबिश दी। मौके से मैनेजर आनन्द तिवारी को पकड़ा गया। कमरों की तलाशी लेने पर युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। एसीपी ने बताया कि बृजेश शुक्ला, नन्द कुमार दुबे, शरीफुल कमर और विकास तिवारी को पकड़ा गया। होटल से सात युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

पता चला है कि यहां पर कुछ सफेदपोश भी आते हैं और होटल में सेक्स के धंधे में शामिल महिलाओं और युवतियों के ग्राहक हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कौन कौन से नेता यहां पर आते हैं और उनका इस इस धंधे से क्या कनेक्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *