Milkha Singh passes away LIVE Updates: नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, PM मोदी ने जताया दुख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश और दुनिया में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह करीब महीने भर तक कोरोना संक्रमण से जूझते रहे। हालांकि, बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई है। मिल्खा सिंह के निधन पर कई महान हस्तियों ने दुख जताया है। 

1.05 AM: PM मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया. उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया. उनके निधन से आहत हूं.”

 

1.10 AM: गृहमंत्री अमित शाह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर ट्वीट किया है।

1.20  AM: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी महान खिलाड़ी के निधन पर ट्वीट किया है।

1.23  AM: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यह एक युग के समाप्त हो जाने जैसा है। 

संबंधित खबरें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *