अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने मत पुलिस बल के साथ कस्बा में किया पैदल गस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना प्रभारी ने कस्बा में किया पैदल गस्त
अहमदगढ़ : थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कस्बा अहमदगढ़ में किया पैदल गस्त। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुये उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही लोगों से कहा कि पुलिस – प्रशासन सभी तरह से उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रभारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कस्बा  इंचार्ज शरद कुमार तथा पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में पूरे कस्बे तथा चौराहे तक पैदल गश्त किया।
पैदल गश्त करते पुलिसकर्मी
पैदल गश्त करते हुए व्यापारियों से भी मुलाकात की गई इसी क्रम में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों भीड़भाड़ वाली जगह चौराहों आदि जगहों पर भी गस्त किया गया । इस दौरान संदिग्ध लोगों को चेकिंग करके हिदायत भी दी गई । प्रभारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। जिससे नागरिकों में सुरक्षा व्यवस्था का एहसास बना रहे साथ ही असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों में भय का माहौल बनाया जा सके । पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, एस आई शरद कुमार, एस आई सुरेन्द्रपाल सिंह, अमरदीप तौमर, श्यामू, हेमवीर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *