बिहार——–
पटना:कहते हैं धन का नशा,शराब का नशा,सत्ता का नशा और अहंकार आदमी को अपने वश में नहीं रहने देता। पौराणिक कथाओं, शास्त्रों,वेदों में सत्ता के मद में चूर रहने की अनेकों कथाएं सुनने पढ़ने को मिलती हैं। इसी को चरितार्थ कर दिखाया है पटना में जदयू पार्टी के100 बाइकवालों ने।
मिली जानकारी के मुताबिक पटना में शुक्रवार को एक अजीब तस्वीर देखा गया। करीब 100 बाइकवालों ने हाथ में जेडीयू का झंडा लिए राजधानी के ट्रैफिक नियम को रौंद रहे थे और ट्रैफिक पुलिस हाथ पर हाथ धरे खड़ी थी। उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं था। सत्ता का नशा क्या होता है इसकी बानगी पटना के सड़कों पर देखने को मिली।
राजद विधायक और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने एक विडियो के माध्यम से इसे दिखाया है। बाइक सवार लड़कों के हाथों में जेडीयू का झंडा था और वे लोग अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।
तेजप्रताप द्वारा विडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है कि हाथ में तीर, मुंह में बहन की गाली, ट्रैफिक पुलिस के साथ सुशासन कव्वाली। हालांकि यह पता नहीं चला है कि ये लड़के किसके लिए आये थे, क्योंकि ये नारे भी नहीं लगा रहे थे। करीब सौ बाइक पर सवार लड़के उस रोड पर दिखे जिस रोड पर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर हैं।
इन बाइकर्स के हाथों में जेडीयू का झंडा था,सभी बीना हेलमेट के थे, एक-एक बाइक पर दो-दो तो किसी पर तीन-तीन लड़के सवार थे और उनके मुंह से गालियों की बौछार हो रही थी। ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।बीच रोड पर खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे थे; जबकि रोड के दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में पुलिस खड़ी थी, लेकिन सभी तमाशाबीन बनकर खड़े थे। किसी ने उन लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं की और न उन्हें ट्रैफिक के नियमों को समझाने की जरूरत महसूस की। सत्ता का गुरुर इसी को कहते हैं।
कहना नहीं होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मंजे हुए, सुसंकृत एवं अनुशासन प्रिय नेता हैं। कभी किसी विपक्षी नेता के प्रति भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं करते हैं। किसी के टीका टिप्पणी पर बहुत ध्यान नहीं देते हैं। हमेशा काम करने पर विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि आज उनकी ख्याति बहुत दूर-दूर तक पहुंच चुकी है। ऐसे पार्टी के कार्यकर्ताओं का व्यवहार यदि इस घीनौने तरीके का हुआ है और यदि सचमुच वे जेडीयू पार्टी कार्यकर्ता हैं तो पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।




