उपेन्द्र कुशवाहा पर भाजपा एमएलसी का तंज लगाया बड़ा आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बिहार——

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: मिली जानकारी के अनुसार जब से उपेन्द्र कुशवाहा जेडीयू में अपनी पार्टी रालोसपा का विलय किये हैं तब से जेडीयू में उनका कद बढ़ता ही जा रहा है।आज के डेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद पार्टी नेताओं में उनका नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।अभी बिहार के प्रत्येक जिले का दौरा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जेडीयू को नम्बर एक पार्टी बनाना है। लेकिन अचानक उनका कद बढ़ाये जाने से जेडीयू के अन्दरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नाखुश नहीं करने के कारण खुलकर कोई नहीं बोल रहा है।
बिहार के सत्ता में सहयोगी भाजपा के एमएलसी और उप नेता नवल किशोर यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि जबतक उपेन्द्र कुशवाहा हमारे साथ थे तबतक नीतीश कुमार उन्हें बुरे लगते थे और अब उन्हें भाजपा में खोट आने लगी है। आरोपों को विस्तारित करते हुए उन्होंने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा हमसे इसलिए अलग हुए कि वे नीतीश कुमार के साथ नहीं रहना चाहते थे। बड़ा आरोप नवल किशोर यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा पर यह लगाया है कि वे नीतीश कुमार से हटकर जो नूकसान पहुंचाना चाहते थे वे अब सटकर बदला लेना चाहते हैं। लेकिन भाजपा राम की पूजा करती है, जहां विभिषण के लिए कोई स्थान नहीं है। बड़ी मजबूती के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ थी,है और आगे भी मजबूती के साथ बनी रहेगी।
जैसाकि बताया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवारों को हराने में गठबंधन दल के शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया है।इस आरोप पर नवल किशोर यादव ने गहरी नाराजगी जताई है।
पुरानी बातों को दोहराते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जिस समय हमारे साथ थे उसी समय नीतीश जी की वापसी एनडीए में हुई थी जिसका कड़ा विरोध करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जहां नीतीश कुमार रहेंगे वहां वे नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा के चलते जेडीयू को 16 सीटों का नूकसान उठाना पड़ा। जिसमें उन सीटों का नाम भी उन्होंने लिया। जैसे तरारी, मोहनिया,अरवल,घोसी,नोखा, काराकाट,दिनारा,अतरी,भभूआ, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि। उनका कहना था कि उपेंद्र कुशवाहा किसी तरह नीतीश कुमार को गद्दी से उतारना चाहते थे।कल तक वे नीतीश जी को हटाने के लिए कफन बांध कर घूम रहे थे और अब उनके सुर बदल गए हैं।जो काम वे हटकर नहीं कर सके उस काम को भाजपा का नाम लेकर सटकर झटका देना चाहते हैं।
पूरे भारतवर्ष में राजनीति का यही आयाम है। कलतक जो नेता एक दूसरे के दुश्मन बन घूम रहे थे वे आज परम हितैषी बन जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि राजनीति में कोई एक दूसरे का स्थायी दुश्मन नहीं होता। जब मौका मिला दोस्त बन गए और जब मौका मिला दुश्मन बन गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *