Tokyo Olympics: प्रधानमंत्री सुगा ने कहा- दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने टोक्यो ओलंपिक से पहले खेल अधिकारियों से कहा कि दुनिया को यह दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है। कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं। मुकाबले बुधवार से शुरू हो जाएंगी जब सॉफ्टबॉल और महिला फुटबॉल के मुकाबले होंगे।

टोक्यो ओलंपिक: चेक गणराज्य की बीच वॉलीबॉल टीम के कोच खेल गांव में कोविड पॉजिटिव

सुगा ने इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कहा, ‘ दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है। ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है। जापान को यह दुनिया को दिखाना है। हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।’  

सुगा ने स्वीकार किया कि ओलंपिक तक जापान के सफर की रफ्तार कई बार मंद पड़ी, लेकिन उन्होंने कहा कि टीकाकरण शुरू होने के बाद लंबा इंतजार खत्म होता दिख रहा है। जापान में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओलंपिक के दौरान विदेशों से इतने सारे पर्यटकों को आने की अनुमति देने पर सवाल उठाये थे। ओलंपिक में स्थानीय या विदेशी दर्शक नहीं होंगे।

टोक्यो ओलंपिक में वॉलिंटियर के कोरोना पॉजिटिव आने का पहला मामला आया सामने

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को दो सप्ताह पहले यहां पहुंचने के बाद से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेल शांति, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था। आईओसी अध्यक्ष ने मेजबानों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘ दुनिया भर में अरबों लोग ओलंपिक खेलों का अनुसरण करेंगे और उनकी सराहना करेंगे।’ 

IOC ने दिया आश्वासन, कोरोना संक्रमण के बावजूद ओलंपिक विलेज पूरी तरह सुरक्षित

खेलों के आयोजन से दुनिया भर के प्रसारकों से तीन बिलियन डॉलर (लगभग 2.23 खरब रूपये) से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। यह स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी के संचालन में मदद करता है। आईओसी इस रकम से 206 राष्ट्रीय टीमों और ओलंपिक खेलों के शासकीय निकायों के साथ करोड़ों डॉलर साझा करता है। बाक ने कहा कि आईओसी ओलंपिक और पैरालंपिक के टोक्यो आयोजकों को 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 1.26 खरब रुपये) का योगदान दे रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *