राजनीति के चाणक्य नीतीश कुमार ने लव-कुश समीकरण को साध लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार——

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: बिहार की राजनीति के चाणक्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह खुबी है कि पार्टी हो या सरकार हर चीज पर बहुत बारीक नज़र रखते हैं। यही कारण है कि बिहार में सत्ता के शीर्ष पर पिछले 15 वर्षों से विराजमान हैं और अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता के शीर्ष पर काबिज रहने का जनादेश पिछले विधानसभा चुनाव में प्राप्त कर चुके हैं। यह उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक समझदारी, राजनीतिक परख, उत्तम कार्यशैली, जनता से सीधे जुड़े रहने का कौशल और जनता से संबंधित कार्यों को धरातल पर लाने की क्षमता के कारण है।
जेडीयू की बिहार प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लव-कुश समीकरण को बहुत बारिकी से साधने की कोशिश की। पिछले दिनों जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर कुछ नेताओं द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा था कि नीतीश कुमार ने मंत्री बनने पर आरसीपी सिंह को बधाई नहीं थी। इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत आरसीपी सिंह को बधाई देते हुए की जिससे सभी आलोचकों का मुंह बंद हो गया। नीतीश कुमार की यही खासियत है कि समय पर वे सभी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देते अवश्य हैं।
केन्द्र में मंत्री बने आरसीपी सिंह को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केन्द्र में उनका काम बेहतर होगा। लगे हाथ उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा के तारीफों के पुल बांध दिये। आरसीपी सिंह के केन्द्र में मंत्री बनने कू बाद से जेडीयू के अन्दर गुटबाजी के तेज होने की जानकारी बाहर आ रही थी जिसे पार्टी की बैठक में नीतीश कुमार ने बयान देकर इस पर विराम लगाने का प्रयास किया है।
बताया जाता है कि जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जूम बैठक करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास 1 अन्ने मार्ग से जुड़े हुए थे। वही आरसीपी सिंह दिल्ली से इस बैठक में शामिल हुये थे।पटना स्थित पार्टी कार्यालय से नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह,विजय चौधरी, अशोक चौधरी,उमेश कुशवाहा के साथ पहली बार जदयू के किसी बैठक में उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल हूये। इस बैठक को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले तो आरसीपी सिंह को मंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ मंत्री पद के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। दूसरी ओर उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा की जमकर तारीफ करते हुए लव-कुश समीकरण को एकजुट करने की कोशिश की। बैठक में अपनी बात रखते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने आरसीपी सिंह से अपने बेहतर संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी बातचीत आरसीपी सिंह से होती रहती है और बताया कि हम दोनों के बीच बेहतर संबंध है। इस तरह उन्होंने उन दोनों के बीच चल रहे मतभेद के कयासों को अंत करने का प्रयास किया। उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने को नीतीश कुमार का एक मजबूत सिपाही बताते हुए कहा कि उनका काम बिहार में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाना है और इसी के लिए वे बिहार के हर जिले का दौरा कर रहे हैं। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली में 31 जुलाई को होनेवाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *