बिहार में अफसरशाही से लोगों के त्रस्त होने की बात जेडीयू के उपेन्द्र कुशवाहा ने भी माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार ——

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के वरिष्ठ नेता और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहले दौर का कार्यक्रम समाप्त कर पटना लौट आये हैं। बताते चलें कि जदयू कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी के नितियों से अवगत कराने के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए उनका यह दौरा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। पहले चरण के दौरा कार्यक्रम में उन्होंने चार जिलों का दौरा किया है जिसमें बगहा,बेतिया, मोतिहारी और शिवहर जिला शामिल है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने धरातल पर जाकर पार्टी के विषय में जो समझा और देखा, अफसरशाही के विषय में जो देखा और अनुभव किया वह पार्टी और सरकार दोनों के लिए चिंताजनक है। निचले स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में सुस्ती तथा अफसरशाही से लोगों को उन्होंने त्रस्त देखा।
यह बात सही है कि बिहार में अफसरशाही की शिकायतें गाहे-बगाहे पक्ष-विपक्ष की ओर से लगाया जाता रहा है। यहां तक कि बिहार सरकार के मंत्रियों की ओर से भी इस तरह के आरोप लगाये जाते रहे हैं। ऐसे में आम जनता द्वारा अफसरशाही की बात को तो सूना-अनसूना कर दिया जाना आम बात है।
प्रवास दौरा कार्यक्रम से लौटने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत में उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि 4 जिलों की यात्रा में पार्टी नेताओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। लेकिन जो तथ्य उभरकर उनके समक्ष आया उससे वे खुश नहीं थे। पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में उन्होंने सुस्ती देखी जिसमें गति प्रदान किये जाने की आवश्यकता उन्होंने महसूस की है। सुस्ती के संबंध उनका अनुमान है कि यह कोरोना के वजह से हो सकता है। परन्तु और वजहों का खुलासा उन्होंने नहीं किया।
स्थानीय स्तर पर लोगों ने अधिकारियों के प्रति बड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी नाराजगी दूर की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों की मनमानी पर कहा कि कुछ ऐसा उपाय खोजा जायेगा जिससे ग्रामीण इलाकों में भी पार्टी के नेताओं की भूमिका सुनिश्चित हो।
अब देखना है कि 18 जुलाई को जदयू की होनेवाली बैठक में उपेन्द्र कुशवाहा शामिल होते हैं या नहीं। उन्होंने बताया है कि बैठक में शामिल होने का निमंत्रण उन्हें मिला है। पहले से प्रवास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका औरंगाबाद जाने का कार्यक्रम है। ऐसे में वे किसी एक ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रवास कार्यक्रम के पोस्टर पर आरसीपी सिंह की तस्वीर नहीं होने के संबंध में उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि यात्रा में किसी का तस्वीर लगाने का कोई मतलब नहीं था। न तो पार्टी की ओर से और न उनकी ओर से कहीं भी पोस्टर नहीं लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *