पूर्णिया के श्रम अधीक्षक घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार —-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: पूर्णिया के श्रम अधीक्षक कुमार आलोक रंजन और परिचारी मनोज कुमार को घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया के श्रम अधीक्षक कुमार आलोक रंजन एक व्यवसायिक से 55000/- रुपये अपने कार्यालय में घूस ले रहे थे वैसे ही निगरानी की टिम ने घूस के रुपये के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि बेलोरी एनएच 31 के नजदीक के एक फर्नीचर दुकान के एचआर मैनेजर विजय कुमार ने निगरानी विभाग को लिखित आवेदन दिया था कि श्रम अधीक्षक के परिचारी मनोज कुमार लेबर लाइसेंस के लिए 50 हजार रुपया श्रम अधीक्षक के लिए तथा 10 हजार रुपया अलग से देना पड़ेगा।
जानकारी मिली है कि फर्नीचर शो रुम का निर्माण 2003 में हुआ था।नगर निगम पूर्णिया को भवन के एवज में एक प्रतिशत के हिसाब से कुल 1 लाख 99 हजार 560 रुपया शेष के रुप में जमा करना था। एच आर मैनेजर ने लेबर शेष के रुप में उक्त राशि का डीडी बनाकर श्रम अधीक्षक के कार्यालय में जमा किया तब घूस की रकम की मांग परिचारी मनोज कुमार द्वारा किया गया।
इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग से करने पर निगरानी विभाग ने शिकायत का सत्यापन अपने स्तर से करने के बाद एक धावा दल का गठन निगरानी डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में कर दिया। एचआर मैनेजर विजय कुमार ने जैसे ही 55 हजार रुपया परिचारी मनोज कुमार को वियाडा स्थित संयुक्त श्रम कार्यालय में दिया और मनोज कुमार ने श्रम अधीक्षक कुमार आलोक रंजन को रुपया हवाले किया वैसे ही निगरानी टीम ने रंगे हाथ रुपया के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी समीर चन्द्र झा, इंस्पेक्टर संजय कुमार चतुर्वेदी, शशिकांत कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को निगरानी टीम पटना लेते चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *