भूमिहार समाज की बेइज्जती पर मजे ले रहे बीजेपी-जेडीयू नेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: एनडीए के घटक दलों में फिर से आलोचना और प्रत्यालोचना का दौर शुरू हो गया है। कभी जदयू नेता तो कभी बीजेपी नेता आपस में एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से नहीं चूक रहे हैं।
बिहार काबिना मंत्री मदन सहनी ऑफिसर शाही से तंग आकर मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात सार्वजनिक की थी। उन्होंने नीतीश कुमार में तो आस्था व्यक्त की थी और जदयू में ही बने रहने की बात कही थी। लेकिन उनका आरोप था कि अधिकारी वर्ग मंत्री की बात नहीं सुनते हैं और मनमाना काम करते हैं।
मंत्री मदन सहनी के इस आरोप का खंडन करते हुए नीतीश कैबिनेट के एक दूसरे मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंत्री मदन सहनी को ऑफिसर के साथ तालमेल बिठाकर काम नहीं करने का न केवल दोषी ठहरा दिया बल्कि नीतीश सरकार में ऑफिसर शाही की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
मंत्री जीवेश मिश्रा के इन बातों पर मंत्री मदन सहनी आगबबूला हो गये और जीवेश मिश्रा को अपने हद में रहने की चेतावनी के साथ-साथ उन्हें दलाल तक कहने की बात बताई जा रही है। मदन सहनी की यह बात कुछ नेताओं को बहुत नागवार गुजरी और इसे एक अलग मोड़ देने में कुछ नेता लग गये।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय इसे पूरे प्रकरण को अपने ही अंदाज में देखते हुए एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि एनडीए में भूमिहार समाज बेचारा बन के रह गया है। कभी चौधरी जी आसन को डराते हैं तो कभी हजारी जी हड़काते हैं तो कभी सहनी जी औकात की बात करते हैं और हम सब मजे ले रहे हैं।
बीजेपी में भूमिहार समाज से आनेवाले सभी नेताओं को उन्होंने अपनी बातों की जानकारी देते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है और उनकी चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया है।
बीजेपी नेता ने डाॅ सी पी ठाकुर, गिरिराज सिंह, मनोज सिन्हा,विजय सिन्हा,विजय चौधरी,राकेश सिन्हा,देवेश कुमार और विवेक ठाकुर से प्रश्न किया है।
देखनेवाली बात होगी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय के इस प्रश्न का क्या असर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *