बिहार में जदयू को एक और झटका,जदयू के कद्दावर नेता महेश्वर सिंह ने थामा राजद का हाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार  —-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: बिहार में राजनीतिक उठा-पटक के बीच जदयू को एक और झटका लगा है। जदयू के कद्दावर नेता महेश्वर प्रसाद सिंह ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद का दामन थाम लिया है।

राजद का हाथ थामते ही महेश्वर प्रसाद सिंह का सुर बदल गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार को संगठित भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया है।लगे हाथ उन्होंने मोजूदा सरकार पर समाज की चिंता नहीं करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में बिना आरसीपी टैक्स दिये कोई काम नहीं हो सकता है।

महेश्वर प्रसाद सिंह ने अभी तक कई राजनीतिक दलों में पाला बदला है। अभी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता शनिवार को दिलाई है। बताते चलें कि महेश्वर प्रसाद सिंह 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर हरसिद्धि विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधायक बने थे। फिर 2010 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे।

महेश्वर प्रसाद सिंह 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। 2020 में वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यहां भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।

बीते कुछ दिनों से मंजीत सिंह और महेश्वर प्रसाद सिंह दोनों के आरजेडी में आने का कयास लगाया जा रहा था। लेकिन अंततोगत्वा महेश्वर सिंह ने ही आरजेडी का दामन थाम। इसी बीच बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जदयू के नेता अपनी ही पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सरकार चोर दरवाजे से सत्ता में आई है यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार का गिरना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *