नदी में डूबने से बुजुर्ग ब्यक्ति की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजगंज–

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायणपुर टोला शिकारगढ़ निवासी चौथी यादव पुत्र परशुराम यादव अपनी भैंस चराने को ले कर महाव नाला स्थित नदी की तरफ ले कर गए थे जहाँ उनकी भैंसे नदी के उस पार चली गई जिसको घूमाने के लिए 60 वर्षीय बुजुर्ग नदी तैर कर उस पार चले गए पर लाठी नदी में छुटने की वजह से वह फिर नदी में लाठी को पकड़ने के लिए फिर नदी में चले गए जहाँ उन्हें पानी ने दबा दिया जिसको देख कर वहाँ मौजूद लोगों ने उन्हें ढूढने के लिए नदी में कूद कर ढूढने लगे पर उस बुजुर्ग व्यक्ति के ना मिलने पर वह लोग फिर निकल कर ढूढते ढूढते सगरहवा तक चले गए जहाँ उनका शव मिला परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है