पटना के कंकड़बाग मुहल्ला में निगरानी विभाग की चल रही छापामारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार–

 

जे.पी.श्रीवास्तव की रिपोर्ट

पटना: अभी-अभी प्राप्त सूचनानुसार पटना के कंकड़बाग मुहल्ला स्थित छपरा के डीटीओ रजनीश लाल के आवास पर निगरानी विभाग की छापामारी चल रही है।

बताया जाता है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली शिकायत के आधार पर छापामारी किया जा रहा है। निगरानी विभाग को रजनीश लाल के आवास से 48 लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के बिस्किट बरामद हुए हैं।

जानकारी मिल रही है कि रजनीश लाल छपरा के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ के प्रभार में भी हैं।

उनके आवास से एक पिस्टल भी बरामद होने की जानकारी मिली है। रुपये की गिनती करने के लिए स्टेट बैंक से मशीन मंगवाया जा रहा है।

बताते हैं कि छापामारी का कार्य अभी लगातार चल रहा है। देखनेवाली बात होगी कि अभी और कितनी संपत्ति का पता निगरानी विभाग को चल रहा है। अवैध कमाई करने वालों का यही हश्र होता है। फिर भी लोग इस कमाई में लगे रहते हैं।