यौन शोषण के आरोप में घिरे डीएसपी छात्रा ने लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

 

जे.पी.श्रीवास्तव की रिपोर्ट

पटना: पुलिस पदाधिकारियों पर यौन शोषण के आरोपो की चर्चा इधर तेज हो गई है। अभी पिछले दिनों एक डीएसपी पर यौन शोषण का आरोप एक दलित नाबालिग लड़की ने लगाई थी। जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाये जाने पर डीएसपी को विभाग ने निलंबित करते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।

अभी एसटीएफ के एक डीएसपी पर लाॅ की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बिहार के पटेल भवन जिसमें पुलिस का मुख्यालय है वहां पहुंच कर उक्त छात्रा ने डीएसपी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय हुई थी। परन्तु बाद में उस युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

युवती ने उस युवक पर रेप का केस दर्ज कराई परन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्ध होकर उसने पुलिस मुख्यालय का रुख किया। वहां के किसी पदाधिकारी ने उसे उक्त डीएसपी से मिलकर फरियाद करने का सुझाव दिया। उसी पदाधिकारी के सुझाव पर वह डीएसपी से मिली। केस में मदद करने के नाम पर वह डीएसपी से मिलती रही और इसी दौरान उसका यौन शोषण उक्त डीएसपी द्वारा किया गया।

इसके ठीक विपरीत डीएसपी की पत्नी ने उक्त छात्रा पर अपने पति के साथ ब्लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति का मोबाइल लेकर उक्त छात्रा अपने मोबाइल पर मैसेज कर देती थी और बदनाम उनके पति को करती थी। पति को प्रताड़ित करने और ब्लैक मेल करने का मुकदमा उक्त छात्रा पर कोर्ट में पहले से ही दर्ज है। उक्त छात्रा के विरुद्ध महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई।

डीएसपी की पत्नी का यह भी कहना है कि पति को ब्लैक मेल कर रकम मांगती है। रकम नहीं देने के कारण वह झूठा आरोप लगा रही है।

देखनेवाली बात है कि कौन झूठ बोल रहा है। इसका पता तो जांच के बाद ही चल सकता है।