जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण द्वारा कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार–

 

जे.पी.श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

मोतिहारी: सदर अस्पताल मोतिहारी में ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने के लिए स्थल चयन का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर बताया कि ऑक्सीजन गैस प्लांट का निर्माण जल्द किया जायेगा। उन्होंने न केवल स्थल चयन का निरीक्षण किया, बल्कि अस्पताल के विधि व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

 

इसी क्रम में जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र,कोविड-19 सेंटर,शिशु टिकाकरण केन्द्र,कोविड जांच केन्द्र, वैक्सिनेशन सेंटर,आरटीपीसीआर जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया और साथ चल रहे सिविल सर्जन तथा अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कोरोना केंद्र पर कम-से-कम 100 कुर्सी लगाने का निर्देश देते हुए बताया कि लोगों को बैठने में असुविधा नहीं हो। कुर्सी की खरीद स्थानीय स्तर पर करने का निर्देश दिया।

जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पर लिफ्ट के निर्माण के लिए जल्द-से-जल्द विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। निरीक्षण के क्रम में कोविड पेशेंट का भी जायजा लिया। शिशु टिकाकरण केन्द्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ हीं महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतिक्षालय गृह और रोड का निर्माण सही ढंग से कराने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल परिसर में नाला निर्माण कराने का निर्देश साथ चल रहे नगर आयुक्त को देते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहा।

सिविल सर्जन को प्रतिदिन रिव्यू कर कार्य प्रगति की जानकारी देते रहने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सिविल सर्जन,भूमि उप समाहर्ता सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा,नगर आयुक्त, अंचलाधिकारी मोतिहारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *