*हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज को मिला अंग्रेजी माध्यम की मान्यता*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*भारत केसरी न्यूज़ महराजगंज*

भिटौली/महराजगंज। क्षेत्र के गौरवमई एवं शिक्षा जगत में अपना सर्वस्व योगदान देने वाले विद्यालय हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज को अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन के लिए मान्यता प्राप्त हो गया है। विगत कई वर्षों से अभिभावकों की यह राय रही है कि जिस तरह से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के बच्चों को विद्यालय निहायत ही कम फीस में शिक्षित करता रहा है बिल्कुल उसी तरह उन बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि क्षेत्र के अधिकांश आर्थिक रूप से पिछड़े लोग शहर के महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाने में असमर्थ होते हैं। अभिभावकों के विचारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा समाज के उन वंचित आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए विद्यालय ने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त कर लिया है। अब जल्द ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

मान्यता मिलने पर विद्यालय के प्रबंधक सलीम खान प्रधानाचार्य श्याम मदन यादव समस्त शिक्षकगण छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के सम्मानित अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *