*मेडिकल स्टोर पर छापे में सरकारी दवा मिली*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फरेंदा/बृजमनगंज। क्षेत्र के लेहड़ा बाजार में एक दवा की दुकान पर गोरखपुर औषधि निरीक्षक ने स्थानीय टीम के साथ मिलकर छापा डाला। दुकान पर सरकारी दवाइयां, पशुओं की दवा,आयुर्वेदिक, एलोपैथिक दवा बरामद कर दुकान को सील कर दिया गया।

शिकायत पर जांच में आई टीम ने लेहड़ा बाजार में पुलिस के साथ अचानक छापा डाला। छापा में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयों के साथ-साथ एलोपैथिक,आयुर्वेदिक और पशुओं की दवाइयां मिलीं। मकान मेंं पीछे की तरफ एक डेंटल चेयर और औंजार भी पाया गया।
सीएससी अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल दुकान से प्राप्त सरकारी दवाओं को जांच के लिए औषधि निरीक्षक गोरखपुर ने जब्त कर लिया है।
औषधि निरीक्षक गोरखपुर जय सिंह ने बताया मेडिकल स्टोर पर उपस्थित रामप्रकाश से पूछताछ कर जरूरी जानकारी ली गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, देवेंद्र कन्नौजिया आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *