भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

छपारा

छपारा – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त व साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती विकासखंड स्तरीय बड़े ही धूमधाम से मनाई गई छपारा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए शिव गौरी मंगल भवन में सामाजिक बंधुओं द्वारा उपस्थित होकर प्रातः पूजन अर्चन किया गया दोपहर में नव युवकों द्वारा वाहन रैली निकाली गई रैली के पश्चात भवन में समस्त स्वजातीय बंधुओं ने मिलकर मां कर्मा देवी का हवन पूजन पूजन किया तत्पश्चात नगर में भव्य कलश व शोभायात्रा, चलित झांकी, मां कर्मा देवी की प्रतीकात्मक झांकी तथा भगवान श्री कृष्ण,माता राधा रानी की झांकी एवं खाटू श्याम जी महाराज की झांकी निकाली गई साथ ही मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा चलित झांकी का प्रदर्शन किया गया जो कि नगर में आकर्षण का केंद्र रहा भव्य रैली शिव गौरी मंगल भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्यमार्ग में निकाली गई तथा समापन शिव गौरी मंगल भवन में हुआ जिसमें बुजुर्गों महिलाओं बच्चों नव युवकों ने हर्षोल्लास उमंग के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही समाज के वरिष्ठजनो को सम्मानित कर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को समाज की ओर से पुरस्कृत किया गया तदोपरांत साहू समाज के सभी सामाजिक बंधुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी खिचड़ी ग्रहण की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *